किसान नेताओं में पड़ी फूट : गुरनाम सिंह चढूनी ने राकेश टिकैत पर लगाया गंभीर आरोप !

नई दिल्ली : दिल्ली में गणंतत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद अब किसान नेताओं में भी फूट पड़ती दिख रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर किसान आंदोलन को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
चढूनी ने आज एक वीडियो जारी कर अपने बयान में आरोप लगाया कि टिकैत भारतीय जनता पार्टी की गोद में बैठे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसानों का धन्यवाद किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ किसान संगठन किसान आंदोलन को सरकार के पास बेचना चाह रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार को जो बात करनी है वह उनसे करे।
उन्होंने कहा कि जो संगठन सरकार से बात करने के लिए जा रहे हैं मैं उनसे प्रर्थना करता हूं कि इन किसानों पर रहम खाएं और किसानों का न बेचें। अनेक किसान संगठन अपनी निजी फायदे के लिए अपने सगठंन को बेच रहे हैं। अब टिकैत भी किसान आंदोलन को अपना आंदोलन बता रहे हैं।