दिल्ली हिंसा के विरोध में गुरुग्राम में निकाली तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम : 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर विरोध में दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले में तिरंगा निकाली जा रही है। गुरुग्राम में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालने के लिए गुरुग्राम क्लब मैदान में काफी संख्या में लोग जमा हुए हैं। इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग भारत माता की जय के साथ दिल्ली में उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार को भी गुरुग्राम के बादशाह पुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस मौके पर लोगों ने कहा था कि किसान आंदोलन की आड़ में देश को तोड़ने वाली ताकतों से सरकार को ठोस कदम उठाकर निपटने की जरूरत है। जिस तरह से पुलिस पर हमला किया जा रहा है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान आंदोलन के नाम पर इस समय देश को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली की सीमाओं को चारों तरफ से जिस तरह से घेर रखा है। उससे लोगों के कारोबार पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
देश की बदनामी होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कृषि कानून में अगर कहीं कोई दिक्कत है, तो सरकार उस पर बातचीत कर संशोधन करने कि लगातार बात कर रही है। उसके बावजूद बातचीत के माध्यम से हल निकालने की कोशिश नहीं की जा रही है। आंदोलन के नाम पर लोगों को भड़का कर देश में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है।
दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर उपद्रवियों द्वारा दूसरा झंडा लगाने तथा तोड़फोड़ करने के विरोध में शहर में तिरंगा यात्र निकाली गई। महिला जनसेवा समिति की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्र राजेंद्र पार्क से शुरू हुई। यात्र में काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे व युवा भी शामिल थे। सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शिवजी मूर्ति तक पहुंचे और यहां से वापस चले गए।