जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : राजनीतिक उपेक्षा का शिकार, केजरीवाल की ससुराल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ससुराल फर्रुखनगर राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रही है। उप मंडल की मांग को लेकर क्षेवासी दो दशकों से मांग करते आ रहे है। लेकिन उन्हें मात्र आश्वासनों के बने उप मंडल के भरोसे ही दफ्तरों के धक्के खाने पड़ रहे है। छोटे छोटे कामों के लिए भी क्षेत्रवासियों को पटौदी, फर्रुखनगर, गुरुग्राम के बीच सफर तय करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
पुष्पा देवी शर्मा, बलबीर सिंह, संतरा देवी, सुबेदार बुधराम, राजसिंह यादव खेडा झांझरौला, भगत राम शर्मा, महेश कुमार जांगडा आदि का कहना है कि फर्रुखनगर अहिरवाल क्षेत्र का मुख्य गढ़ है। इसे थलिया भी बोला जाता है। इस इलाके का अधिकांश भूमिगत जल स्त्रोत नमकीन होने के बावजूद यहा के निवासी कृषि पर अधारित है। रोजगार के नाम पर ऐसा कोई बड़ा उद्योग नहीं है। जिसमें युवा वर्ग नौकरी करके अपना व परिवार का पालन पोषण कर सकता है।
प्राईवेट कम्पनियों मे रोजगार के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर आईएमटी मानेसर में 10 से 15000 रुपए की नौकरी करते है। जिसमें से किराया भाडा काट कर मुश्किल से परिवार की जीविका चलती है। अगर फर्रुखनगर क्षेत्र को उप मंडल का दर्जा सरकार देती है तो लोगों को छोटे मोटे रोजगार घर बैठे ही मिल जाएगें। वहीं सरकारी दस्तावेज आदि के लिए जिला गुख्यायल गुरुग्राम, पटौदी के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे और फर्रुखनगर में ही सभी कार्य आसानी से एक ही छत के नीचे होने लगेंगे। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि उप मंडल इलाके की अब जरूरत बन गई है। वर्तमान प्रदेश सरकार में फर्रुखनगर ब्लॉक से जुडे 53 गांवों ,500 ढाणियों, फर्रुखनगर शहर की करीब ढाई लाख की आबादी ने दो विधायक राकेश दौलताबाद, सत्यप्रकाश जरावता को तो चुन कर भेजा है साथ में गुरुग्राम लोक सभा क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को जिताने में अहम किरदार निभाया है। यह पहला अवसर है की तीनों जनप्रतिनिधि एक ही सरकार व पार्टी से है। तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने के लिए पत्र तक लिख दिए है। जिससे क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास हो गया है कि मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल का दर्जा अवश्य देगी।
उन्होंने बताया कि क्योंकि प्रदेश में कोई भी सरकार रही हो लेकिन समय समय पर जनता की मांग पर फर्रुखनगर को उप मंडल, पिछडा उदयोगिक क्षेत्र, सब तहसील, तहसील आदि का दर्जा देकर मान बढाया है। लेकिन मनोहर सरकार ने अभी तक फर्रुखनगर इलाके को छुटपुट विकास कार्यो के अलावा ऐसी कोई सौगात नहीं दी है जिससे आने वाली पिढ़ी उनका गुणगान कर सके