जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : तभी तो मिलेगी विकास को नयी गति !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : क्षेत्र के लोगों द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने की मांग जायज है ओर यह इलाके का हक है। इसके लिए सभी को एक सूत्र में बंधकर सरकार से पुरजोर मांग करनी चाहिए। उप मंडल बनने जहा इलाके का गौरव बढेगा वहीं विकास की गति को भी तेजी मिलेगी। उप मंडल इलाके का भाग्य बदने में अहम किदार निभायेगा। यह समय इलाके की एकता दिखाने का है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि विधानसभा में इलाके का पक्ष रखने की बात कर रहे है इलाके का भी फर्ज बनता है कि वह इस मुहिम को किसी भी सूरत में ठंडा न पडने दे।
आजाद हिंद फौज के सिपाही 102 वर्षीय राव परमानंद फाजिलपुर, जेजेपी नेता अनिल राव बांसलाम्बी, चौधरी सतेंद्र सिंह ढाणा, सुरेश सैनी ठेकेदार, रविंद्र यादव पातली, चौधरी सतबीर सिंह धनखड पातली आदि का कहना है। फर्रुखनगर इलाका किसी भी मामले में किसी से पीछे नहीं है। अगर पीछे रहने की कोई वजह है तो इलाके की राजनीति में पकड़ नहीं होना है। जिसके कारण क्षेत्रवासी पिछडेपन का शिकार है। राजनीतिक उपेक्षा की बदौलता ही इलाके को मिलने वाला सम्मान दूसरे गांव व शहरों को दिया गया। जबकि फर्रुखनगर का इतिहास काफी गौरवमय रहा है।
यहां के वीरों फर्रुखनगर के नवाब अहमद अली के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से जंग लडी और सहादत दी है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। गौरवमय इतिहास होने के बावजूद फर्रुखनगर को अभी तक तहसील का ही दर्जा दिया गया है। जबकि फर्रुखनगर को तो वर्षो पहले ही उप मंडल का दर्जा मिल जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस सरकार में इलाके के प्रतिनिधियों द्वारा जिस प्रकार उप मंडल बनाने की पैरवी की है उससे लोगों में आशा की किरण दिखाई देने लगी है। उन्हे पूरी उम्मीद है कि उनकी दो दशक पुरानी मांग सिरे चढ़ जाएगी। पूरा इलाका इस मुहिम में जुटा हुआ है।