गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड का लिया संकल्प !

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 27वां दिन
-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई
गुरुग्राम : संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है। उन्होंने बताया कि आज सभी ने संकल्प लिया है कि गणतंत्र दिवस को सभी किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में शामिल होंगे।
धरने को संबोधित करते हुए राव कमलबीर सिंह मिंटू ने सभी से अपील की थी गणतंत्र दिवस को अपने अपने ट्रैक्टरों के साथ सभी किसान धरना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि जिसके पास ट्रैक्टर नहीं है वो अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का सहयोग करें।
धरने को संबोधित करते हुए वॉर्ड नंबर 34 के पार्षद आर एस राठी ने कहा कि ये आंदोलन आज तक का सबसे बड़ा आंदोलन है और गणतंत्र दिवस को पूरी दिल्ली ट्रैक्टरों से भर जाएगी। धरने को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन काउंसिल के महासचिव कामरेड अनिल पवार ने सभी को विश्वास दिलाया कि गणतंत्र दिवस पर हज़ारों की संख्या में मज़दूर और कर्मचारी जनता गणतंत्र दिवस में शामिल होंगे।
धरने को सीटू के एसएल प्रजापति,जनवादी महिला समिति से ऊषा सरोहा,राष्ट्रीय मतदाता मोर्चा के सतीश मराठा,मानेसर के पूर्व सरपंच गजराज सिंह यादव,शिकारपुर से विजय यादव,राजबीर पंवार,महासिंह ठाकरान, पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,जयप्रकाश रेहडू,कंवर सिंह यादव,डॉक्टर धर्मबीर राठी, डॉक्टर सारिका वर्मा तथा हरि सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि गणतंत्र दिवस को जनता गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आन बान शान में किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड निकाली जाएगी।
धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,अटलबीर कटारिया,और शॉर्ट्स सिंह कुंडों,होशियार सिंह गुड्डू कुंडू,रणबीर सिंह ठाकरान,जगदीश ठाकरान,दीन बंधु दत्ता,कमांडेंट सत्यवीर धौंचक, सतबीर गुर्जर,तेज़ राम,बलकेश बाल,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,ईश्वर सिंह पातली,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,अमित नेहरा,रेखा यादव,डॉक्टर सारिका वर्मा,देविका सिवाच,आशा सिंह,नरेंद्रपाल किलहोड,राजकुमार राठी, सुधीर कटारिया,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।