चिकित्सक भगवान का स्वरूप होते हैं: अमित स्वामी

रेवाड़ी : आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर यंगमैन्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के सानिध्य में संस्था के आटो मार्किट स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।
अमित स्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन समाज के नायक और भगवान के बाद दूसरा स्वरूप रखने वाले गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों और आम बीमारियों से ग्रस्त लोगों का उपचार करने वाले, अपने कार्य एवं कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर समाज की सेवा करने वाले चिकित्सकों को सम्मान देने हेतु मनाया जाता है। सबसे पहले इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 मार्च 1933 को मनाया था। उसके पश्चात् इसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तिथियों एवं अवसरों पर मनाया जाता है। भारत में 1 जुलाई 1991 को डाॅ. विधान चन्द्र राय जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन लोगों के उपचार एवं उन्हें निरोग बनाने में लगाया और साथ ही वे एक समर्पित स्वतंत्रता सेनानी रहे और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री
भी बने। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुल्यनीय योगदान के फलस्वरूप उन्हें 1961 में भारत रत्न भी प्रदान किया गया। 1 जुलाई 1882 को पैदा हुए डाॅ. विधान चन्द्र राय चिकित्सक समाज के अग्रणीय प्रणेता थे और उन्हीं के सम्मान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस शुरू किया गया जो चिकित्सक समाज के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए आज के दिन 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह आवश्यक है कि चिकित्सकों को उनके समर्पित कार्यों के लिए आभार व सम्मान प्रकट किया जाना चाहिए क्योंकि वो ना केवल एक चिकित्सक होते है बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी होते हैं और लोगों की विभिन्न रोगों से रक्षा कर उन्हें जीवन और निरोगी काया देते है। हर वर्ष चिकित्सक दिवस का अलग-अलग थीम होता है। इस वर्ष का थीम है सेलिब्रेटिंग रेजीलियेंस एंड हीलिंग हैंडस। हाल ही में विश्व व्यापी कोरोना की महामारी में चिकित्सकों व उनकी टीम ने अपने जीवन की परवाह ना करते हुए फ्रंट वारियर के रूप में दिन-रात एक कर कार्य किया और अनेकों मरीजों की जान बचाई। चिकित्सक वाकई में दिल से आभार और धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर मोहित यादव, ईश्वर पहलवान, सचिन, ललित गुप्ता, राहुल शर्मा, राजबीर
सिंह, जयदेव, प्रतीक कुमार, सोनू कुमार, सुरेश, विपिन शर्मा, मनीष यादव, महाबीर सिंह आदि
उपस्थित थे।