भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने होली खेल मनाया जीत का जश्र !

गुरुग्राम : भाजपा द्वारा 4 प्रदेशों में हुई भगवा जीत का चढ़ा खुमार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा के समर्थक पार्टी को मिली प्रचंड जीत को लेकर बड़े उत्साहित हैं। साईबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में जीत का जश्र लगातार जारी है।
इसी क्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने भी जीत का जश्र धूमधाम से मनाया। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन दहिया ने सिविल लाईंस स्थित अपने आवास पर विजय महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सभी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही भाजपा चारों प्रदेशों में परचम लहरा सकी है। भाजपा सदैव देशहित व देशवासियों के कल्याण के लिए ही सोचती रही है और उनके लिए कार्य करती रही है। इस आयोजन में प्राची खुराना, अंजलि मिश्रा, रिचा अरोड़ा, पिंकी, संदीप अनेजा, अजय गुलिया, निधि, खुशबू, सुनीता, निर्मला, संतोष आदि भी शामिल रही और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भाजपा की जीत की शुभकामनाएं भी दी।