महिलाओं और रुडसेड संस्थान की प्रशिक्षिणार्थियों ने किया पौधरोपण !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव ताजनगर स्थित शहीद स्मारक परिसर में अमृत महोत्सव 2021 के अर्तंगत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गुरग्राम के स्वंय सहायता समुहों से जुडी महिलाओं और रुडसेड संस्थान की प्रशिक्षिणार्थियों द्वारा संयुक्त रुप से पौधा रोपण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रुडसेड संस्थान के निदेशक संजय ढिंगरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन दीप्ति ढिंडसा, ब्लॉक कोडीनेटर सुशीला देवी, दक्ष फाउंडेशन ताजनगर के चेयरमैन शिवताज प्रजापति आदि ने आवंले के पौधे लगा कर किया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने शपथ ली की वह ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके इलाके को हरित क्षेत्र बनाने में अपना अहम किरदार निभाएंगी।
उन्होंने बताया कि सरकार के अमृत महोत्सव 2021 के तहत जिला गुरुग्राम में 15 अगस्त 2021 तक 5000 पौधे लगाएं जाएंगे। यह उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन गुरग्राम के स्वंय सहायता समुहों से जुडी महिलाओं और रुडसेड संस्थान की प्रशिक्षिणार्थियों द्वारा पौधा रोपण अभियान के तहत कार्य शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव ताजनगर में वर्तमान में 9 समुह चल रहे है। ग्रुप से जुडी महिलाएं अलग अलग क्षेत्र अपनी अमिट छाप छोड रही है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम से जिला गुरुग्राम से 14000 ग्रामीण महिलाएं जुड कर सरकार की विभिन्न सेवाओं लाभ उठा रही है। सरकार की योजना के तहत इस बार आंवले के पौधे लगाए जा रहे है। यह औषधिय प्रयोग में तो आते ही है साथ में अइसका सेवन अमृत तुल्य है। इस मौके पर जय भगवान प्रजापति खंडेवला, कैप्टन राव सुबे सिंह , बलजीत सिंह, सतीश कुमार, मनोज, वीरन देवी प्रजापति, रवि, पूनम, मीना देवी, नीरज देवी आदि मौजूद थी।