हरियाणा में किस कांग्रेसी नेता ने बहू से किया रेप !

यमुनानगर : विवाहिता ने अपने ताया ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसका ताया ससुर कांग्रेसी नेता है। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इससे वह काफी दिनों तक चुप रही। अब शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2020 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका ताया ससुर उस पर गलत नजर रखता था। 16 फरवरी को वह ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ अपने ताया ससुर की कार में शादी समारोह में यमुनानगर आए। एक पैलेस में शादी थी। वह अपने परिवार सदस्यों के साथ पैलेस में चली गई।
इस दौरान वह पर्स कार में ही भूल गई। जब वह पर्स लेने गई। उसने अपने ताया ससुर को कार का लॉक खोलने को कहा। आरोप है कि जब वह कार से पर्स निकालने लगी तो आरोपी ने उसे कार के अंदर ही धकेल दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। किसी तरह बचकर वह शादी में पहुंची।
आरोपी ने उसे किसी को बताने पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। कुछ दिन पहले उसने परिजनों को आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ रेप के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।