डॉक्टर ने दिखाई इंसानियत पर नहीं बच पाई गर्भवती महिला !

जींद : यहाँ के सिविल अस्पताल में सोमवार शाम को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने इंसानियत का परिचय दिया। मुख्य गेट पर स्ट्रेचर न मिलने से गाड़ी में तड़प रही महिला को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचाया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की भी परवाह नहीं की।
डॉक्टर को ऐसा करते देख कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर आए। लेकिन एनीमिया ग्रस्त महिला सोनिया (38) ने दम तोड़ दिया। वह 8 माह की गर्भवती थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।