क्राइमहरियाणा

स्टेशन मास्टर के भाई और भाई की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या !

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ में रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर के भाई और उनकी पत्नी ने शनिवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपती अपने 8 साल के बेटे को घर पर छोड़कर शाम घूमने के बहाने निकले थे।
फिर देर रात स्टेशन मास्टर भाई को फोन करके बेटे का ख्याल रखने की बात कहकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। आधी रात के बाद भाई को दोनों के आत्महत्या की खबर मिली। दंपती ने आत्महत्या क्यों की, परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। मृतकों की पहचान नंगला एंक्लेव पार्ट दो निवासी मनीस शुक्ला (34) और सुनीता (32) के रूप में हुई है।