एनएसजी के चार अधिकारियों को “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” का सम्मान
नई दिल्ली : भारत के 72वें गणतंत्र दिवस-2021 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के चार अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है|
सम्मान पाने वालों में प्रदीप चंद शर्मा, ग्रुप कमांडर, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद को उनकी सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद में 26 वर्ष की बेदाग और उत्कृष्ट सेवा के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है। अरूण कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद को उनकी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद में 20 वर्ष 11 माह की बेदाग और उत्कृष्ट सेवा के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है । साहब सिंह, टीम कमांडर (पीएस), राष्ट्रीय सुरक्षा गारद को उनकी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गारद में 26 वर्ष 10 माह की बेदाग और उत्कृष्ट सेवा के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है । इसी कड़ी में विजय कुमार शुक्ला, सहायक कमांडर-।/(मंत्रा0), राष्ट्रीय सुरक्षा गारद को उनकी सीमा सुरक्षा बल तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गारद में 35 वर्ष 01 माह की बेदाग और उत्कृष्ट सेवा के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है।
सुरजीत सिंह देसवाल, महानिदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद ने सराहनीय सेवाओं के लिए सभी पदक प्राप्त करने वालों को बधाई दी और भविष्य में अपने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गारद के लिए ऐसे ही सम्मान प्राप्त करने की कामना की है।