क्राइमहरियाणा

सनसनी : महिला की हत्या कर सीवरलाइन में फेंका शव !

बल्लभगढ़: आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 में रविवार को बंद पड़ी सीवरलाइन में महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब तीस वर्ष है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस को शव के पास ही चाकू भी पड़ा मिला। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना आदर्श नगर प्रभारी जसवीर ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित मैदान में रविवार को बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने सीवरलाइन के अंदर महिला का शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में सामने आया कि हत्या कर शव छिपाने के लिए सीवरलाइन में फेंका गया। महिला की पहचान के बाद ही हत्या का कारण व हत्यारों का पता लग पाएगा।