प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने दी उम्मीदों को नई उड़ान : जीएल शर्मा

-सेवा ही संकल्प के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन
-98 यूनिट हुई एकत्रित
गुरुग्राम। देश के यशस्वी, ओजस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाइयों ने सेवा ही संकल्प के रूप मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके 70वें जन्मोत्सव पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की। इसी कड़ी में भाजपा अर्जुन एवं शीतला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमन्त्री के रूप में करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को नई उड़ान ही नहीं दी अपितु उन्हें समय समय पर पूरा भी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की राजनीति सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए है, इस बात को मोदी जी ने अपने कर्मयोग से साबित कर दिया। इसलिए भाजपा का हर कार्यकर्ता उनका अनुसरण करते हुए सेवा को संकल्प बना चुके हैं। उनके जन्मोत्सव को सेवा ही संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उनके जन्मोत्सव पर पार्टी ने उनके कर्मयोग को सार्थक करने के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत गरीब, असहाय की मदद के साथ ही मानव जाति को बचाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन और शीतला मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर भी इसी सेवा सप्ताह के तहत किए जा रहे कार्यों का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है। निश्चित ही रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं। जीएल शर्मा ने मोदी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से मिले संस्कारों की बदौलत उनमें सेवा का बीज अंकुरित हुआ। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दायित्व संभालने के बाद मोदी जी ने गुजरात की ना केवल दशा बदलने का काम किया बल्कि दिशा भी तय की। कई ऐसी योजनाएं धरातल पर उतारी जो आमजन मानस के जीवन स्तर सुधारने में मील का पत्थर साबित हुई। इन योजनाओं ने गुजरात की आर्थिक और सामाजिक दशा को भी बदलने का काम किया। यही कारण है कि गुजरात की जनता ने उन्हें लगातार चार बार गुजरात का नेतृत्व सौंपा। देश के 15वें प्रधानमन्त्री के रूप में उन्होंने सबसे बड़ा वार भ्रष्टाचार पर किया। देश के संरचनात्मक ढांचे को बदलने के साथ ही देश के विकास नई गति प्रदान की। एक के बाद एक योजनाओं से देश को विकास की पटरी पर आगे बढ़ाया। करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों को पूरा किया। हर वर्ग को उसके हिस्से का हक दिया। गांव, गरीब, किसान से लेकर व्यापारी तक के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। जीएल शर्मा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा जोखिम भरा कदम हो या मुस्लिम बहनों को तत्काल तीन तलाक़ से निजात दिलाने की बात हो या राम मंदिर निर्माण और देश में सी ए ए जैसे कठोर निर्णय लेने में उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा और कड़ी संकल्पशक्ति का परिचय दिया। देश के लिए कड़े और बड़े फैसले लेने में उन्होंने कतई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपने फैसलों से अलग पहचान बनाई और देश की एक अलग छवि स्थापित की। उन्होंने समस्त देशवासियों को मोदी जी के जन्मोत्सव और भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए भाजपा अर्जुन और शीतला मंडल का आभार जताया और पूरी टीम को साधुवाद दिया। शिविर में 98 यूनिट रक्त की एकत्रित हुई। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। इस शिविर में अर्जुन मंडल के अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, महामंत्री सोमदत्त वशिष्ठ, शीतला मंडल के अध्यक्ष सीताराम सिंघल, उपाध्यक्ष पीडी भारद्वाज, आदर्श ब्राह्मण सभा के नरोत्तम वत्स, अनिल अत्री, हरविंद कोहली, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा, प्रतीक शर्मा, बृजेश मिश्रा, महिपाल सहारण, अजय ठाकुर, इशू बाल्मीकि, दीपक चावला, हेमक श्योराण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *