क्राइमहरियाणा

फोर्टिस में टीबी मरीज से रेप में महिला आयोग ने हॉस्पिटल से माँगा जवाब

गुरुग्राम : निजी अस्पताल में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में अभी तक आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस और हॉस्पिटल से जवाब तलब किया है |
गौरतलब है कि सांस लेने में दिक्कत की बीमारी से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। छह दिन बाद होश में आई युवती ने मंगलवार को अपने पिता को लिखकर यौन उत्पीड़न होने की आशंका जताई । जिस पर पुलिस ने मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया था। महेंद्रगढ़ निवासी 21 वर्षीय युवती क्षय रोग से पीड़ित है। सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे एक नामी अस्पताल में 21 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। युवती की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। युवती ने अपने पिता को लिखकर और इशारों से यौन उत्पीडन के बारे में बताया। जिसमें विकास नामक युवक पर आरोप लगाया गया। युवती के पिता की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया।
सुशांतलोक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का डाटा भी मांगा गया है। सभी कर्मचारी और अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *