सोहना-तावडृू में निर्दलीय प्रत्याशी कल्याण सिंह चौहान का बढ़ता जा रहा ग्राफ
-पूर्व में किए गए विकास कार्यों का जनता के समक्ष रख रहे हैं ब्यौरा
-कल्याण सिंह चौहान के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ रहे हैं लोग
-बुधवार को कल्याण सिंह चौहान ने सोहना मार्केट में किया जनसंपर्क अभियान
सोहना। सोहना-तावड़ू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कल्याण सिंह चौहान का राजनीतिक ग्राफ बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोग उन्हें विजयी बनाने के लिए एकजुट हो गए हैं। उनके साथ लोग भावनात्मक तौर पर भी जुड़ते जा रहे हैं। बुधवार को कल्याण सिंह चौहान ने डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसमें हजारों महिलाओं की मौजूदगी उनके साथ रही।
डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान रास्ते भर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कल्याण सिंह चौहान ने वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सोहना-तावडू़ विधानसभा के सम्मान का चुनाव है। इस चुनाव में हमें अपने साथ हुए धोखे का बदला लेना है। हमें किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना बल्कि अपने वोट की चोट से विरोधियों को चित्त करना है। जनता की वोट की चोट हर चोट से बड़ी है। उन्होंने कहा कि हर युवा अपने स्तर पर भी चुनाव प्रचार में जुट चुका है। युवा टोलियों में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। यही हमारी सफलता का रास्ता है। युवा शक्ति का उन्हें भरपूर साथ और समर्थन मिल रहा है। पूरा चुनाव युवाओं ने संभाल रखा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करके उन्हें लाभ देने का काम किया जाएगा। युवाओं हमेशा से ही बदलाव का बड़ा कारण रहे हैं। उनके साथ भी युवाओं की ताकत है, जो किसी भी बाधा को पार करने में सक्षम हैं। कल्याण सिंह चौहान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि चुनाव के दिन हर बूथ को मजबूत बनाकर रखना है। जिसका बूथ मजबूत होगा, उसकी जीत सुनिश्चित है। अधिक से अधिक वोट हमें अपने पक्ष में पोल कराने का काम करना है। जब कार्यकर्ता खुद कल्याण सिंह चौहान बनकर काम कर रहे हैं तो उनकी जीत को कोई रोक नहीं सकता।