भाजपा की लहर से उड़ी हुई है कांग्रेस की नींद : मुकेश शर्मा
-आरक्षण खत्म करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी दलित विरोधी : मुकेश शर्मा
-भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की चुनाव पर चर्चा, मुकेश शर्मा ने कहा- कार्यकर्ता घर-घर जाकर खोलें कांग्रेस की पोल
-भाजपा ने टिकट मुझे नहीं कार्यकर्ताओं को दी है, अपना चुनाव समझ अभी से कमल खिलाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : मुकेश शर्मा
गुरुग्राम : भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से विपक्ष के नेताओं में खलबली मची हुई है। भाजपा की लहर ने कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ाई हुई है। अब विपक्ष ओछी राजनीति पर उतर आया है और लोगों को भ्रमित कर रहा है। मुकेश शर्मा राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता दलित विरोधी है। ये बातें भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा के दौरान कही। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप लोगों ने विपक्ष की पोल घर-घर जाकर खोलनी है और मोदी तथा नायब सरकार की उपलब्धियां बतानी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने मुकेश शर्मा को भरोसा दिया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए दिन रात काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है। लोकसभा चुनाव में भी गुरुग्राम के मतदाताओं ने कमल के फूल को जिताया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की और विकास के लिए कमल का फूल खिलना बहुत ही जरूरी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मैं भी 25 वर्षों से भाजपा का समर्पित सिपाही हूं। उन्होंने कहा कि मुझे जो टिकट मिली है वह मेरी टिकट नहीं गुरुग्राम विधानसभा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की टिकट है। अपना खुद का चुनाव समझकर सभी कार्यकर्ता गुरुग्राम विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की, युवाओं का भविष्य और किसानों की मजबूती तथा गरीबों के उत्थान के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनना जरूरी है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को समृद्ध और मजबूत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बिना भेदभाव किए सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता कांग्रेस की पोल भी खोले और बताएं कि एक तरफ राहुल गांधी है जो हर वक्त भारत का अपमान करते रहते हैं। कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार और लूट है। जब-जब कांग्रेस की सरकार रही हैं, तब-तब भ्रष्टाचार बढ़ा है।
राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाई की भाजपा आरक्षण खत्म करेगी। वहीं अब राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। राहुल गांधी सिख समाज का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए अधिक से अधिक घरों में जाएं, लोगों से मिले और कांग्रेस की सच्चाई से अवगत कराएं।
मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को लगने लगा है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बना रही है, इसलिए विपक्ष झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। मुकेश शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि सभी बहनें हरेक महिलाओं से मिले और उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं का सम्मान संभव है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन की ताकत है और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में भी जनता गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक व्यक्ति से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं।
मंच पर जिला अध्यक्ष कमल यादव, भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, मंडलों के प्रवासी संयोजक, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, अजीत यादव, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, बोधराज सीकरी, आलिश तोमर,कार्यालय सचिव यादराम जोया, प्रदेश और जिले के पदाधिकारी, गुरुग्राम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चे के अध्यक्ष, पार्षद, मंडलों के संयोजक और सभी गुरुग्राम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।