तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए राव इंद्रजीत सिंह का प्रचंड बहुमत से विजयी जरूरी : दीप्ति रावत
-उत्तराखंड से मोदी के प्रचार में आई प्रवासी बहनों ने किया नमो नमो मोर्चा की प्रदेश संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के घर प्रवास
गुरुग्राम : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेक्टर-29 में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राव इंद्रजीत सिंह का प्रचंड बहुमत से जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उन्हें समर्थ करने का काम किया है। 10 वर्षों में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है। दीप्ति रावत ने कहा कि महिलाओं की उन्नति की रफ्तार जारी रहे इसके लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनना जरूरी है।
दीप्ति रावत ने कहा कि सभी महिलाएं राव इंद्रजीत सिंह को जिताने के लिए घर-घर जाएं और महिलाओं को मोदी सरकार की नीतियां तथा योजनाएं बताकर प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को यह जरूर बताएं कि मोदी सरकार ही महिलाओं की उन्नति, समृद्धि को आगे बढ़ाने वाली है। मोदी सरकार ने ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि 25 मई को एक-एक वोट कमल के फूल पर खुद भी डालें और दूसरी महिलाओं से भी डलवाएं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भी कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता राव इंद्रजीत सिंह को जिताने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह इस बार देश में सबसे ज्यादा मतों से जीतकर संसद जाएंगे।
इससे पूर्व उत्तराखंड से मोदी के प्रचार में आई प्रवासी बहनों ने किया नमो नमो मोर्चा की प्रदेश संगठन महामंत्री रेनू गुप्ता के घर प्रवास किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश की भलाई और उत्थान के लिए मोदी का प्रधानमत्री बनना जरुरी है ताकि अपना भारत देश विकास की नयी बुलंदियों को छु सके।