मोदी जी के मज़बूत नेतृत्व में समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा दृढ़-संकल्पित : मनीष यादव

-जन सहयोग से आगे बढ़ते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रहा नया भारत
-बादशाहपुर की जनता का भरोसा और विश्वास भाजपा के साथ
-वंचितों को वरीयता से ही हासिल होगा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य
गुरुग्राम: केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की गरीब उत्त्थान एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित और गांव-गरीब तक पहुँचाने के उद्देश्य से जारी देशव्यापी अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के फर्रुखनगर स्थित मुबारिकपुर एवं झांझरौला खेड़ा गांव में पहुंची। गांव में पहुँचने पर स्थानीय निवासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत कर आयोजित कैंप में सरकार द्वारा चलाई जा अटल पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, नि:शुल्क चिकित्सा जांच, परिवार पहचान पत्र में संसोधन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना जैसी अनेकों योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
कैंप में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा हरियाणा के प्रदेश मंत्री, विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक मनीष यादव ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मनीष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में काम कर रही डबल इंजन वाली भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता के ध्येय वाक्य से कार्य करते हुए समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है।
मनीष यादव ने कहा कि यही कारण है कि आज देश का प्रत्येक गांव और गरीब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए समृद्धि के नए आयाम गढ़ कर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने बताया कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर हैं जिसका एकमात्र कारण देश के नेतृत्व का सही हाथों में होना है। जल्द ही नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं मज़बूत नेतृत्व क्षमता के बल बूते विश्व की अग्रणी तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा एवं वर्ष 2047 में विकसित भारत का जो सपना हम सबने देखा है उसमें भारत सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करता हुआ दिखाई देगा, जो प्रत्येक भारतीय के गौरव का क्षण होगा।
मनीष यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरोसा और विश्वास भी भाजपा के साथ मजबूती से बना हुआ है एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा उस भरोसे और विश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मनीष यादव ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुँचने पर आमजन के चेहरे पर जो ख़ुशी के पल दिखाई दे रहे हैं उसे देखकर मैं पूर्णत: आश्वस्त हूं कि आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश में जीत का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मनीष यादव ने कहा कि पिछले पिछले 9 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूर्ण पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया करते हुए बिना किसी पर्ची-खर्ची के प्रदेश के 1 लाख 10 हज़ार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है जो प्रदेश के इतिहास में किसी भी सरकार से ज्यादा है।
मनीष यादव ने इस अवसर पर लाभार्थियों से संवाद कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ प्राप्ति उपरांत उनके जीवन स्तर में आए सुधार पर भी उनसे विस्तृत चर्चा की।