विवेकानंद आरोग्य केंद्र में जल्द मिलेगा ह्रदय रोग का सस्ता इलाज

गुरुग्राम : भारत विकास परिषद् द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र ने आज 5 वर्ष पूरे किए इस उपलक्ष में परिषद् के सदस्यों एवम डॉक्टर स्टाफ ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर मां भारती से प्रार्थना की इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा दे। जैसा की विदित है की विवेकानंद आरोग्य केंद्र ने 5 वर्ष पूर्व आरोग्य केंद्र की शुरुआत की थी आज गुरुग्राम मे ही नही बल्कि आस पास से भी जरूरत मंद लोगों को फायदा मिल रहा है।
न्यास के अध्यक्ष विनोद मित्तल एवम महा सचिव ने बताया की आज आरोग्य केंद्र मे ३२ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है एवम प्रतिदिन लगभग 500 मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है केंद्र में कैंसर एवम डायलासिस की सुविधा रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल दिल्ली के सहयोग से बहुत ही न्यूनतम रेट में उपलब्ध है। आंखो के ऑपरेशन जरूरत मंद मरीजों की निःशुल्क सुविधा भी है।
शीघ्र ही ह्रदय रोग से संबंधित सारे ईलाज की सुविधा भी उपलब्ध की जाएंगी बगल मे लिए गए भू खंड में कैथ लैब लगाई जाएगी जिसमे स्टंट एवम बायपास सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आज के कार्यक्रम में आर के गर्ग सुरेंद्र गुप्ता डॉक्टर के के खुराना मुरलीधर गुप्ता गणेश गर्ग विनोद मित्तल डॉक्टर अनुराग डॉक्टर हिमांशु बंसल विनोद मित्तल रेखा तिवारी आर्षा गुप्ता अनिता गुप्ता लता गर्ग राज जुनेजा नीरजा बत्रा डॉक्टर पारुल आयुष तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बंसल प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी सहित तमाम सदस्य एवम स्टाफ उपस्थित रहे।