गुरुग्राम के सुमित शर्मा को भाजयुमो की राष्ट्रीय मीडिया टीम अहम जिम्मेदारी

इससे पहले भी युवा मोर्चा में संगठनात्मक तौर पर गई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं सुमित
गुरुग्राम : सेक्टर 15 निवासी सुमित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मीडिया की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजयुमो की मीडिया टीम में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। सुमित के साथ देशभर से चुनिंदा पांच लोगों को ही यह जिम्मेदारी मिली है। अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सुमित शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के साथ देश और प्रदेश के तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। सुमित ने कहा कि पार्टी ने उन पर विशवास कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ ईमानारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
बता दें कि सुमित शर्मा शर्मा लंबे समय से पार्टी के युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारियां संभालते आ रहे हैं। सुमित ने पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर भाजपा संगठन की बारीकियां सीखी। यहां उन्होंने युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यही से उनका भाजयुमो में जिम्मेदारियों का सफर शुरू हुआ। सर्व प्रथम उन्हें भाजयुमो हरियाणा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई। तत्पश्चात उनके पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा को देखते हुए सुमित को भाजयुमो महेंद्रगढ़ का प्रभारी बनाया गया। बाद में उन्हें पलवल के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इन पदों पर रहते हुए कई सालों तक पार्टी संगठन की सेवा से जुड़े रहे । इसी बीच उन्हें भाजयुमों की कॉलेज आउटरीच कमेटी का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया। अब उन्हें राष्ट्रीय मीडिया टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।