उड़नपरी का भारतीय ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष चुना जाना एक ऐतिहासिक निर्णय: अमित स्वामी

रेवाड़ी : भारत के केरल राज्य की रहने वाली उडनपरी के नाम से विख्यात पूर्व ओलम्पियन (एथलेटिक्स ट्रेक एंड फील्ड) की खिलाड़ी पी.टी. उषा को भारतीय ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर वल्र्ड बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के एम्बेसडर एट लार्ज एवं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टर्स फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने अपने संगठनों की ओर से पी.टी.उषा को बधाई व्यक्त की है। अमित स्वामी ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि पहली बार एक महिला खिलाड़ी को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है और साथ ही यह अन्य खिलाडियों के लिए भी खुशी का विषय है क्योंकि पी.टी.उषा स्वयं एक ओलम्पियन खिलाड़ी रह चुकी है तो वह खिलाड़ियों की समस्याओं और तकलीफों को बखूबी समझ सकती है और उनके विभिन्न खेलों में उनकी तैयारियों के लिए अच्छे संसाधन, खान-पान एवं उपकरण मुहैया करा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पी.टी.उषा ने अपना खेल कैरियर वर्ष 1979 में शुरू किया था और वह 1984 के लाॅस एंजेलिस में आयोजित ओलम्पिक खेल में मात्र कुछ क्षणों से ब्रांज मैडल जीतने से रह गई। इसके अतिरिक्त एशियन गेम्स में वे 4 बार गोल्ड मैडल व 7 बार सिल्वर मैडल जीत चुकी है। सरकार ने उन्हें खेलों में उनकी शानदार उपलब्धि के लिए पदमश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा है।
अमित स्वामी ने कहा कि शीघ्र ही वे और उनकी फैडरेशन का एक शिष्टमंडल पी.टी.उषा से भेंट करेगा और बाॅडी बिल्डिंग खेल के उत्थान के लिए उनसे अनुरोध करेगा।