उत्तराखंड प्राकोष्ट गुरुग्राम इकाई ने मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती

गुरुग्राम (राजेंद्र रावत) : 23 जनवरी 2022 रविवार को भाजपा उतराखंड प्रकोष्ठ गुरुग्राम के द्वारा बद्री केदारनाथ मंदिर, रविनगर सेक्टर 9 के प्रांगण मे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की125वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम जिला सयोंजक गंगा सिंह नेगी व सह संयोजक किशन सिंह बिष्ट तथा जिला कार्य करिणी के सदस्य मौज़ूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत देवेंद्र सिंह नेगी हरियाणा प्रदेश सह संयोजक की अध्यक्षता में की गई! देवेंद्र सिंह नेगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा भाजपा उतराखंड प्रकोष्ट जिला कार्य करिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान और उनके स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
23 जनवरी नेताजी की जयन्ती को प्राक्रम दिवस के रूप में मनाये जाने पर देवेंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आजा़द हिंद फौज के संस्थापक नेता जी की जयंती उत्तराखंड प्राकोष्ट पूरे हरियाणा में मना रहा है।
इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर रावत सिंह व कप्तान जगदीश चंद्र भारद्वाज ने झंडारोहण कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी को पुष्प अर्पित किये। इस कार्यक्रम में नारायण सिंह रावत, कैलाश सिंह जीना, भुवन गोड, राजेंद्र सिंह रावत, ईश्वर रतुडी, जगदीश कैथोला, अमर सिंह रावत, पवन फुलारा, राम सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत निर्मल कुमार प्रमाणिक, गौरव जोशी, शेखर चंद्र भट्ट, अशोक बहुखंडी, मोहन चंद्र लोहानी, पान सिंह बिष्ट, यश बिष्ट, ललित रोहतान, भूपेंद्र बिष्ट मंजु बिष्ट, बिमला रावत व निर्मल अधिकारी तथा बीजेपी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सभी गणमान्य व्यक्ति भी भी उपस्थित रहे! कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।