देशराजनैतिकहरियाणा

गगन गोयल बने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य

-पार्टी हित में सदैव काम करने रहने की कही बात
-शीर्ष नेतृत्व का गगन गोयल ने किया धन्यवाद
गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गगन गोयल को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर गगन गोयल ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
गगन गोयल ने केंद्रीय मंत्री एवं गुडग़ांव से सांसद राव इंद्रजीत ङ्क्षसह, भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण के साथ भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी गई है। उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। पार्टी हित में सदैव कार्य करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। गगन गोयल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इस दिशा में भी वे कार्य करते रहेंगे। गगन गोयल को गुरुग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं, शहर के अग्रणी लोगों ने इस दायित्व के लिए बधाई दी है।
शहर में समाजसेवी के तौर पर प्रसिद्ध हुए गगन गोयल काफी समय से समाजसेवा के साथ भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी काल में लोगों की कोरोना जांच के लिए कैंप लगवाकर जांच कराई। अब वैक्सीनेशन के काम में लगातार जुटे हैं। अब तक वे कोरोना वैक्सीनेशन के 9 शिविर लगवा चुके हैं। उनकी समाजसेवा की इसी भावना से लोग भी प्रेरित हुए हैं।