गुरु पूर्णिमा के पावन आवसर पर किया पौधरोपण !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गुरु पूर्णिमा के पावन आवसर पर दक्ष फाउंडेशन ताजनगर के सौजन्य से क्षेत्र में फर्रुखनगर सहित विभिन्न स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन करके महाराजा दक्ष प्रजापति का पूजन करके ग्रामीणों के हाथों से पौधा रोपण कराया। फाउंडेशन की और से विभिन्न प्रजातियों के 400 पौधे लगाए गए।
इस मौके पर दक्ष फाउंडेशन ताजनगर के चेयरमैन शिवताज प्रजापति, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री जयभगवान प्रजापति खंडेवला, थानेदार वेदप्रकाश भटेडिया, सतबीर सिंह लोकरा आदि ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से बडा होता है। इस बात का प्रमाण भारतीय संस्कृति के प्रतीक ग्रंथों में भी दिया गया है। भगवान विष्णू ने जितने भी अवतार लिए सभी में गुरु, माता पिता को प्रथम महत्व दिया है। गुरु द्वारा दी गई शिक्षा का विस्तार करके देश व समाज का उत्थान किया जा सकता है। गुरु ही परमब्रह्म है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा का दिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष है।
इस दिन की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए दक्ष फांउडेशन ताजनगर की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष फूल माला, दीप, प्रसाद आदि से विधिवत रुप से पूजन करके लोगों को कोरोना से बचाव, पर्यावरण बचाओं, जल बचाव, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं आदि विषयों पर न केवल जागरुक किया गया बल्कि नि:शुल्क मास्क व विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरण किया गया। उनकी टीम द्वारा गत एक सप्ताह में 1000 पौधे भी लगाए जा चुके है। उनका मुख्य उदेश्य समाज को जागरुक करके एक सभ्य समाज की रचना करना है।