बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राजयपाल !
चंडीगढ़ : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। अब बंडारू दत्तात्रेय की जगह 67 वर्षीय राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दत्तात्रेय दो साल से हिमाचल में गर्वनर का कार्यभार देख रहे थे। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
23 अप्रैल 1954 को जन्मे राजेंद्र मूलत गोवा के रहने वाले हैं। वे 2002 से 2007 तक विधायक, 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद पर रहे। अक्टूबर 2015 से 2017 तक वन पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री रहे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।