क्राइमहरियाणा

सीएमएस कंपनी के वाहनों से सेक्टर 15 पार्ट वन वासी बेहाल !

गुरुग्राम : सेक्टर 15 पार्ट 1 के आरडब्ल्यूए के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके सेक्टर की मार्केट में सीएमएस कंपनी ने अपना ऑफिस खोला हुआ है। जिसके करीब 50 से 60 वाहनों की पार्किंग यहां होती जो कि उचित नहीं है। उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत कमिश्नर ऑफिस, डीसीपी ट्रैफिक, एसएचओ, हुडा ऑफिस व नगर निगम दे रखी है परंतु इसका कोई समाधान नहीं हुआ।
पुलिस ने कुछ समय के लिए पार्किंग खाली भी करवाई परंतु कुछ समय के बाद फिर पार्किंग कर दी जाती है। कंपनी इस पार्किंग को मानो अपना एक यार्ड बना दिया हो।
सेक्टर निवासी प्रकाश कौंडल ने कहा कि इस कंपनी के ड्राइवर दिन भर आते जाते रहते है। रैश ड्राइविंग करते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गौरव मंगला जो आरडब्ल्यूए के एक्जीक्यूटिव मेंबर व निवासी भी है उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए हमने इसकी शिकायत कई विभागों में कि परंतु अधिकारियों की निष्क्रियता इस बात का सबूत है कि कंपनी बिना किसी रोक टोक आपने वाहन पार्क कर रही है।
नीना रानी ने बताया कि घर से बाहर निकलने से डर लगता है क्योंकि सारा दिन कंपनी के ड्राइवर घूमते रहते हैं। बच्चे को बाहर सायकिल या खेलने पर दुर्घटना का भय लगा रहता है। हम सब निवासियों ने अपने साइन के साथ शिकयत की परंतु कुछ समाधान नहीं हुआ। यदि किसी के साथ कुछ होता तो इसका जिम्मेवार कौन होगा। जे पी मंगला बोले कि वे मार्केट के सामने रहते हैं जब भी देखो पार्किंग इस कंपनी की गाड़ियों से भरी रहती है। इन गाड़ियों से पॉल्यूशन और शोर से सभी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और सेक्टर वासियों को पार्किंग नही मिलती। महिलाओं का मार्केट सामान लाने में दिक्कत होती है।
मोहित पांडे ने बताया कि उनकी मार्केट में दुकान है। एक छोटे से ऑफिस में सभी ड्राइवर तो आते नही तो सभी बाहर ही बैठे रहते और गाली ग्लौच करते रहते है। जिससे मार्केट में महिलाएं आने से कतराती है। पार्किंग के चलते बच्चे खेल व सायकिल नहीं चला पाते हैं। इनकी गाड़ियों की वजह से कई बार एक्सीडेंट हुए हैं।