पटौदी में हुई हिन्दू महापंचायत : चर्चा का विषय बना नवाब परिवार !
पटौदी : रविवार को लव जिहाद, जनसंख्या कानून और धर्मांतरण को लेकर पटौदी में हुई महापंचायत में क्षेत्र के नवाब परिवार एक बार फिर चर्चा का विषय बना। वक्ताओं ने कहा कि नवाब अब नहीं रहे लेकिन पटौदी उनकी है। लोगों ने इनका पगड़ी बांधकर सम्मान किया है तो वो इसे वापस लेना भी जानते हैं। सभा को संबोधित करते हुए सूरजपाल अम्मू ने जुबानी हमले खुलकर किए। उन्होंने कहा कि जनसख्या नियंत्रण कानून देश की संसद से बनेगा लेकिन जिन लोगों को चुनाव नहीं लड़ने वो 20 बच्चे पैदा करने शुरू कर दो कानून अपने आप आ जाएगा।
स्वामी सुशील गिरी जी महाराज ने कहा कि देश का जवान जिस ओर चलता है उसी ओर हवा का रूख हो जाता है। पूरे देश के इस्लामीकरण की योजन चरणबद्ध तरीके के साथ चल रही है। ऐसे में हमें ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा जो हिंदुओं की आबरू से खेल रहे हैं। कश्मीरी पंडितों और मेवात का दर्द महापंचायत में कश्मीर से विस्थापित पंडित केके पाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को किस तरह की यातनाएं दी गई उसे सोच कर भी डर लगता है। अब जागने की जरूरत है नहीं तो वहीं हाल यहां भी होगा। अपने धर्म की रक्षा करना जरूरी हैं। कश्मीर में हिंदुओं का कत्ले आम किया गया। हम लोगों पर असहनीय जुल्म किए गए। वहीं मेवात से आए हुए लोगों ने भी अपना दुखड़ा रोया। महापंचायत में मेवात, कश्मीर, दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, तावडू व आसपास के 90 गांवों से हजारों हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुए और एक ही आवाज में घोष किया कि अब ये जिहाद बर्दाश्त नहीं होंगे।
मुख्य वक्ता महापंचायत स्वामी सुशील गिरी जी महाराज, स्वामी ब्रह्मचैतन्य जी वृंदावन, स्वामी विष्णु चैतन्य, स्वामी सचिदानन्द देवेश व्यास, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, अनुराग कुलश्रेष्ठ प्रांत प्रमुख सोशल मीडिया, बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, सूरजपाल अम्मू राष्ट्रीय अध्यक्ष करनी सेना, अनुराधा चौहान, रचना पहाड़ी, जयदीप आर्य कमांडो, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख महावीर भारद्वाज थे।
महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि पटौदी में एक हिन्दू धर्म रक्षा मंच बने और प्रत्येक गांव में इसकी शाखाएं बने। केंद्र सरकार जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएं। मेवात से हिन्दू पलायन तुरन्त रोका जाए। दूसरा कश्मीर ना बनने दिया जाए। जिहाद के नाम बेटियों के अपहरण पर तुरन्त रोक लगे। मस्जिदों का अवैध निर्माण रोक जाए। अवैध निवास व आवागमन को रोका जाए व प्रशासन कार्यवाही करे। इनका पुलिस सत्यापन कराया जाए। गांव व नगरों के नाम स्थानीय हिन्दू के नाम पर रखें जाए। गांव की पंचायती जमीन पर जो सैयद पार्क बने हैं उनके नाम बदल जाए। सर्वसम्मति से 31 सदस्यों की एक हिन्दू धर्म रक्षा मंच की कमेटी गठित की गई जो आगे उपरोक्त प्रस्तावों को क्रियान्वित करेगी। इस अवसर पर प्रताप, हरीश, श्याम सुंदर, नरेश, अनिल कश्यप, संजीव यादव, रणजीत चौहान, सुधीर मुद्गिल सहित हजारों की संख्या में हिन्दू सामाजिक कार्यकर्ता थे।