क्राइमहरियाणा

गुरुग्राम में प्रेमिका की हत्या कर फरार हुआ प्रेमी !

गुरुग्राम: यहाँ के सेक्टर-46 स्थित जल विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मूल रूप से जिला हाथरस के सादाबाद के निवासी हैं। उसने 4 साल पूर्व हाथरस की ही रहने वाली प्रीति के साथ प्रेम-विवाह किया था। कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहता। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम आकर रहने लगी। जहां पर उसकी दोस्ती हाथरस निवासी सुभाष के साथ हो गयी और उसके साथ रहने लगी। घटना के कुछ समय बाद उनको जानकारी हुई कि प्रीति अपने प्रेमी के साथ फरीदाबाद के गांव सिकरी में रह रही है।
इसके बाद एक दिन उनके पास प्रीति का फोन आया और मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया। जहां पर उन्होंने देखा कि आरोपी सुभाष उनकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। प्रीति ने बताया कि तीनों एकसाथ गुरुग्राम में रहेंगे, जिस पर तीनों 18 फरवरी से सेक्टर-46 के जलविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। सतीश का आरोप है कि वह सुबह अपने कार्य पर चले गये। जब वापस पहुंचे तो देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद दी। जब दरवाजा खोला तो प्रीति का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। आरोपी सुभाष भी मौके पर नहीं था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी।