पहली पत्नी नहीं रही, दूसरी निकली बेवफा : पति ने फांसी लगा दी जान !
पानीपत : यहाँ के गांव कचरौली में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ढाई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी की। वो पत्नी कुछ पहले देवर के साथ भाग गई। पत्नी को लाने के लिए उसने कई प्रयास किए। भाई से भी बात की। भाई ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। इसी वजह से मानसिक तनाव में आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
कचरौली गांव का धर्मेंद्र एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। ढाई वर्ष पहले उसकी पत्नी वीना की टीबी की बीमारी के कारण मौत हो गई। वीना सोनीपत के पपनेरा गांव की रहने वाली थी। उसकी एक बेटी है। स्वजनों ने करनाल के घरौंडा के बरलगढ़ी गांव की नीता से उसका दूसरा विवाह कराया। कैथल के गुहला चीका का रहने वाला चचेरा भाई पवन इनके घर आता-जाता था। धर्मेंद्र के स्वजनों ने बताया कि नीता और पवन का प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले ही नीता किसी को बिना कुछ बताए पवन के साथ चली गई थी।
नीता 12 फरवरी को पवन के साथ उसके गांव गुहला चीका चली गई थी। धर्मेंद्र को जब पता चला कि वह स्वजनों के साथ कैथल में पहुंचा। गांव के लोगों की पंचायत भी हुई। स्वजनों का आरोप है कि पवन व उसके स्वजनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें वहां से भगा दिया। नीता को साथ नहीं भेजा। नीता भी आना नहीं चाहती थी। धर्मेंद्र के फोन में पवन की काल डिटेल मिली है। स्वजनों का कहना है कि पवन ने बाद में फोन करके धर्मेंद्र को धमकाया था। कहा था कि नीता से दूर रहे। अब वह उसके साथ ही रहेगी। इसके बाद धर्मेंद्र ने पवन की मां से भी बात की। उसने भी कुछ मदद नहीं करने की बात कही। इसके बाद से वह तनाव में आ गया था। उसने फांसी लगा ली।