किसान आंदोलन : अब कबड्डी टीम के कोच असन सांगवान ने किया अर्जुन अवार्ड लौटाने का एलान !
भिवानी : भारतीय कबड्डी टीम के कोच असन सांगवान ने भिवानी में एलान किया है कि किसानों की मांग नहीं मानी तो वे अपना अर्जुन अवार्ड लौटा देंगे। असन सांगवान फिलहाल भारतीय कबड्डी टीम के कोच हैं और इन्हें साल 1994 में भीम अवार्ड, साल 1996 में भारत गौरव तथा साल 1998 में अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। असन कुमार का कहना है कि प्रदेश में उनके समय के अर्जुन अवार्डी किसानों के समर्थन में क्योंकि खिलाड़ी किसान परिवारों से आते हैं उनका प्रमुख व्यवसाय खेती है। उन्होने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को किसान हित में बता रही है, लेकिन किसान इन क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं तो सरकार इन कानूनों को किसानों पर ज़बरन न थोपे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह में किसानों की मांग पूरी नहीं की तो वे अपने 8-10 अन्य अर्जुन अवार्डी साथियों सहित अपने अवार्ड किसानों के हक में सरकार को वापस लौटाने को मजबूर होंगे।
