हरियाणा में दो लाख पर हुए कोरोना केस
चंडीगढ़ : हरियाणा में 334 पॉजिटिव मरीजों की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है। इनमें से 292 ऑक्सीजन बैड पर हैं तो 42 वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। राज्य में रिकवरी रेट दो सप्ताह में 92 प्रतिशत से गिरकर 89.21 प्रतिशत रह गया है। मरीजों की संख्या में लगातारी हो रही बढ़ोतरी के चलते रिकवरी रेट डाउन आया है।
कुल मरीजों में से 1 लाख 78 हजार 298 अभी तक ठीक हो चुके हैं। वहीं राज्य में 11 दिनों की अवधि में 19 हजार 388 नये कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 722 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 4461 नये मरीज मिले हैं और 3918 मरीज इस अवधि में ठीक हुए हैं। इस अवधि में 16 लोगों की मौत हुई है। भिवानी में 5, रोहतक व फरीदाबाद में 2-2, गुरुग्राम, यमुनानगर, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद व सिरसा में 1-1 और व्यक्ति की मौत महामारी से हुई है।
फरीदाबाद में 276, गुरुग्राम में 240, हिसार में 174, यमुनानगर में 126, करनाल में 123, पंचकूला में 117, अम्बाला में 116, पानीपत में 111, कुरुक्षेत्र में 106, सिरसा में 93, रोहतक में 91, भिवानी में 80, फतेहाबाद में 78, जींद में 64, कैथल में 51, सोनीपत में 55, रेवाड़ी में 45, झज्जर में 41, नूंह में 26, पलवल में 21, महेंद्रगढ़ में 11 तथा चरखी दादरी में महामारी की वजह से अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।