उत्साह व हर्सोल्लास से मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस !

मानेसर (संदीप यादव) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथ पर पार्टी का झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में स्थापना दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। मानेसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया। इस मौके मुख्यातिथि के तौर पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को विधायक ने सम्मानित किया व बताया कि पार्टी की नींव निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में इसके कार्यकर्ताओं का सम्पूर्ण बलिदान व सहयोग हैं। इस मौके पर विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं व विधायक ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर अशोक कुमार, देवेंद्र मंडलाध्यक्ष, डॉ धर्मेंद्र यादव, अभिमन्यु थानेदार, कृष्ण यादव, राजबीर मानेसरिया, गजराज सिंह, सुखबीर नम्बरदार, निहाल सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।