विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा : ओमप्रकाश धनखड़

गुरुग्राम : कृषि कानूनों को लेकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के 11 जिलों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। बैठक में विशेष रूप से इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को आमंत्रित किया गया था।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कृषि कानूनों को लेकर संवाद किया। सभी से कहा कि आप कृषि कानूनों को पहले बेहतर तरीके से स्वयं पढ़ें। फिर लोगों के बीच जाएं। जब तक बेहतर तरीके से जानकारी नहीं होगी तब तक लोगों को बेहतर तरीके से समझा नहीं सकते। विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।