जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : मुहिम को सिरे चढ़ाने आगे आये सभी वर्ग के लोग !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर क्षेत्र में जमीनी विवाद व अन्य जमीनी गतिविधियाँ अधिक बढ़ रही है। औधोगिकीकरण बढ़ने के कारण सरकार द्वारा जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। जो वर्तमान में सरकार द्वारा लागू किए गए नये नियमों के अनुसार एसडीओ की निर्णायक भूमिका ज्यादा होने के कारण यहा पर कोर्ट केस ज्यादा हो रहे है। जिसके चलते फर्रुखनगर को उपमंडल का दर्जा दिया जाना अति आवश्यक हो गया है। इस मुहिम को सिरे चढ़ाने के लिए सभी वर्ग के लोग एकत्रित होने लगे है।
कैप्टन प्रभु दयाल यादव सेवानिवृत नेवी अधिकारी, लक्ष्मण यादव डाबोदा, राव दयाराम यादव, समाजसेवी राजेश ठक्कर, अधिवक्ता प्रदीप यादव, धर्मपाल सैनी आदि का कहना है कि फर्रुखनगर क्षेत्र का काफी विस्तारीकरण हो चुका है। तहसील, ब्लॉक, थाने आदि सम्बंधित केसों में भी वृद्धि हुई है। जिसके चलते न्याय पाने के लिए इलाके के लोगों को पटौदी, गुरुग्राम के चक्कर लगाने पड़ते है। फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम मुख्याल्य से करीब 30 किलो मीटर दूर जिला झज्जर की सीमा क्षेत्र से सटा गुरुग्राम ग्राम का अंतिम शहर है। मुगलकाल हो या अंग्रेजी हकूमत फर्रुखनगर को शुरू से ही शहर का दर्जा प्राप्त है। यहां के रणबाकुरों ने देश की आजादी दिलाने में अहम किरदार भी निभाया था। फर्रुखनगर क्षेत्र जिला गुरुग्राम में शिक्षा का सबसे बड़ा हब बन कर उभरा है। विभिन्न नामी कम्पनियां और उनके वेयर हाउस बने हुए है। फर्रुखनगर शहर की प्रतिभाओं ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इलाके का नाम दर्ज कराया है। लेकिन सरकार द्वारा फर्रुखनगर को खंड व तहसील का दर्जा ही दिया हुआ है। जो इलाके के लिए ना काफी है। फर्रुखनगर खंड की राजनीतिक उपेक्षा ही उसके बढ़ते कदम को रोक रही है। सरकार को चाहिए की फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देकर इलाके के चहुमुखी विकास को गति प्रदान करे। उप मंडल बनने से इलाके के युवाओं, बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वारा तो खुल ही जाएगे बल्कि एक ही छत के नीचे उन्हें उप मंडल से सम्बधित कार्यो के अलावा न्याय भी मिल सकेगा।