हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर से करेंगे उपमंडल की मांग : विधायक जरावता

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिए जाने की मांग जो क्षेत्रवासी कर रहे है, वह जायज है। फर्रुखनगर ब्लॉक के अधिकांश गांव पटौदी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पटौदी और गुरुग्राम फर्रुखनगर से काफी दूर भी है। समय की मांग है कि फर्रुखनगर सब डिविजन बनाया जाना चाहिए। वह इस मांग की सिफारिश स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर से जरुर करेंगे।
यह बात पटौदी विधान सभा क्षेत्र से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने प्रैसवार्ता में बताइ और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास का पहिया गतिमान है। मुख्यमंत्री बात के धनी है। जो वायदा किया उसको पूरा भी करते है। मानेसर को नया निगम बना कर एक एतिहासिक निर्णय लिया है। निगम के अंर्तगत आने वालों गांवों की तस्वीर जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। उन्होंने बताया कि बताया कि पटौदी क्षेत्र के पिछडेपन को दूर करने के लिए वह प्रयासरत है। गांवों में विकास कार्यो को गति देने और नये विकास की इबारत लिखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने 75 लाख रुपए खोड तथा 50 लाख रुपए नानू कलां के लिए स्वीकृत कर दिए है। इसके अलावा पटौदी के अन्य गांवों की भी विकास राशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही सरकार की योजनाओं के तहत विकास कार्य कराये जाएगें। उन्होंने बताया कि कोराना काल के दौरान विकास कार्यो की जो गति थम सी गई थी उन्हें फिर से शुरु कराया जाएगा और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए ताकि पात्रों को उनका लाभ मिल सके।