नए काले कानूनों से होगा जनता का शोषण और पूंजीपतियों का पोषण : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 14वां दिन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 46वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह ने संयुक्त बयान में बताया कि आज नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने जगदीश पटेल के नेतृत्व में आकर किसानों का समर्थन किया।उन्होंने बताया कि नए काले काले कानूनों से आम जनता का शोषण होगा और पूंजीपतियों का पोषण होगा।उन्होंने कहा कि जनता में काले कानूनों के ख़िलाफ़ आक्रोश है।उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों काले कानूनों को तुरंत रद्द कर देना चाहिए।
धरने पर बैठने वालों में रणबीर सिंह ठाकरान,होशियार कुंडू,कमल पहलवान गाढ़ौली,मुकेश डागर,कुलराज कटारिया,माइकल सैनी,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,राव राजकमल,पवन नेहरा, सुरेश कौशिक,नवनीत रोज़,निहाल सिंह धारीवाल एडवोकेट,नरेन्द्र महलावत एडवोकेट,अशोक कुमार नरसिंगपुर,जयप्रकाश रेहडू,नरेंद्रपाल किलहोड,राजकुमार राठी, उम्मेद सिंह महलावत,सुधीर कटारिया,अमित नेहरा,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,जयप्रकाश रेहडू,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,डॉक्टर सारिका वर्मा,डॉक्टर धर्मबीर राठी,कल्याण सिंह संधू,रणबीर कटारिया,सोनू ठाकरान तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।