हरियाणा में हैवानियत : दिव्‍यांग किशोरी और युवती के साथ रेप !

पानीपत : पानीपत में और जींद में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। दोनों मामले में दिव्‍यांग के साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने किशोरी और युवती का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया।
पानीपत में 13 वर्षीय मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति की टीम द्वारा की गई काउंसिलिंग में एक्सपर्ट के सामने बच्ची ने गलत कृत के बारे में जानकारी दी। सीडब्ल्यूडी से तीन जिलों के एक्सपर्ट से संपर्क साधा है। समालखा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वारदात तीन जनवरी की शाम की है। उसने वारदात कबूल ली।
तीन जनवरी की शाम नाबालिग अपनी सहेली के घर के सामने अलाव सेंक रही थी। वहां 8-10 बच्चे और थे। देर शाम 6:30 से 6:45 के बीच सभी घर चले गए। नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर 10 मिनट बाद उसकी मां सहित स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद दो गली आगे एक खाली प्लाट से नाबालिग निकली। उसके कपड़े मिट्टी से सने थे। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी ने भापरा गांव के दो युवकों की तरफ इशारा किया। इन युवकों ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर बेटी के साथ गलत काम किया है। आरोपित युवकों ने उसने लूडो खेलने की बात कही। मुकेश आर्य ने बताया कि उन्होंने करनाल में पीडि़त किशोरी से एक्सपर्ट के सामने काउंसिलिंग कराई और रोते हुए ज्यादती के बारे में जानकारी दी। डाक्टर के अनुसार दुष्कर्म हुआ है। लड़की का 164 धारा में बयान हुआ है। लड़की की उम्र सवा 13 साल है। पुलिस को शिकायत दी है। शक के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इसमें से एक ने वारदात कबूला। आरोपित पड़ोसी उसे बहकाकर ले गया था। इसके बाद वारदात की।
जींद में मंदबुद्धि युवती को मंदिर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र गांव के एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। छह जनवरी को उसकी बेटी गांव के मंदिर के पास बैठी हुई थी। गांव का युवक सुनील उसे अकेली देखकर मंदिर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ युवक पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में गए उन्होंने सुनील को देख लिया और घर पर बता दिया। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि मंदबुद्धि युवती का मेडिकल करवाया गया है। इसमें आरोपित सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।