अशोक तंवर बने हरियाणा जन चेतना पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, बांटे लड्डू

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव कारौला निवासी अशोक तंवर को हरियाणा जन चेतना पार्टी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने तथा पार्टी की प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा द्वारा अंबाला शहर के मेयर पद एतिहासिक जीत दर्ज करने की खुशी में ग्रामीणों लडडू बाटे, बाधाई दी और पार्टी अध्यक्ष पूर्व मंत्री विनोद शर्मा का आभार प्रकट किया।
आभार प्रकट करने वालों में हरियाणा जन चेतना पार्टी कह टिकट पर बादशाहपुर से चुनाव लड़ चुकी पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, अमित पहलवान कारौला, वेदपाल लम्बरदार, राजपाल पूर्व पंच, धनसिंह चौहान, पहलवान राजेश चौहान, देवकांत चौहान भिवानी, पहलवान सतपाल कोका, तरुण सरपंच लुहारी, पूर्व सरपंच खेडी सुल्तान, विजय पंच, राजबीर, दीपक स्वामी आदि ने कहा कि यह अशोक तंवर की उप उन्नति करके पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने इलाके का मान बढ़ाया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नये खून का संचार तो होगा ही साथ में संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं शक्ति रानी शर्मा ने मेयर पद पर एतिहासिक जीत दर्ज करके पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का न केवल मान बढ़ाया बल्कि साबित कर दिया कि हरियाणा प्रदेश में हरियाणा जन चेतना पार्टी की आंधी की शुरुआत हो चुकी है। इस जीत के अभियान को जारी रखने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एक एक कडी जोड कर कार्य में जुट गया है। नव नियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पूर्व विनोद शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा जन चेतना पार्टी का विजय अभियान का आगाज अंबाला मेयर पद की जीत शुरू हो गया है। अंबाला की नव नियुक्त मेयर शक्ति रानी शर्मा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओ और अंबाला की सम्मानित जनता हो श्रेय जाता है। पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा जी ने उन्हे पदउन्नत करके जो जिम्मेवारी सौंपी है वह पूरी निष्ठा और इमानदारी से कार्य करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगें। उन्होंने पार्टी कार्याकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि सगंठन की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडे और पार्टी की जनकल्याणकारी नितियों से अवज्ञत कराये।