जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : लोगों में सरकार के प्रति पनपने लगा रोष !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : प्रदेश सरकार द्वारा जिला गुरुग्राम ब्लॉक पटौदी, सोहना, गुरुग्राम तथा बादशाहपुर को उप मंडल का दर्जा दिया हुआ है। जबकि फर्रुखनगर ब्लॉक उप मंडल के दर्जे से वंचित है। यह फर्रुखनगर क्षेत्र के लोगों के साथ सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति का हिसा है। पिछले दो दशक से क्षेत्रवासी उप मंडल बनाने की मांग उठाते आ रहे है। लेकिन सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। जिससे इलाके के लोगों में रोष पनपने लगा है।
पूर्व चेयरमैन राव सरजीत सिंह खैंटावास, कैलाश यादव, देशराज यादव, सुखबीर यादव ठेकेदार, श्योताज पटवारी, परमजीत यादव ने कहा कि फर्रुखनगर क्षेत्र किसान और रणबाकुरों की भूमि है। यहां के वीरों ने चाहे देश की आजादी की जंग हो या कृषि, दुग्ध, खेल, शिक्षा आदि क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह बलिदानियों का इलका है। सबसे ज्यादा सैनिक फर्रुखनगर ब्लॉक के भारतीय सैना में भर्ती होकर मां भारती की रक्षा के लिए दुशमन के सामने सीना ताने खडे है। फर्रुखनगर क्षेत्र हर मायने में उप मंडल का दर्जा पाने का पात्र है। सरकार इलाके की भोली भाली जनता को मात्र भरोसे के सहारे ही पिछले दो दशकों से टरकाती आ रही है। यह सरकार की भेदभाव पूर्ण निति का ही हिसा है।
पुर्रुखनगर को उप मंडल की सूचि में अभी तक शामिल नहीं करके लोगों की भावना को कुचल रही है। जो सरासर अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ पूरा क्षेत्र एकजूट है। इलाके के हक-हकूक के लिए वह सांसद एंव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नाम ज्ञापन देकर उप मंडल बनाने की मांग करेंगे। उन्हे पूरी उम्मीद है कि बेजेपर शासन काल में फर्रुखनगर जैसे एतिहासक कस्बे को उप मंडल का दर्जा अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में उप मंडल की मांग को लेकर हस्ताक्षर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इलाके के युवा इस मुहिम में पूरी निष्ठा और लगन से जुट जाये। तभी यह मुहिम सफल हो पाएगी।