साले की शादी में आए दो साढ़ू नहर में गिरे, मौत !

पानीपत : पानीपत में साले की शादी में आए दो साढ़ू नहर में गिर गए। कुछ ही देर में हंगामा मच गया। शोर सुनकर लोग नहर की तरफ दौड़े। अर्जुन नगर के रहने वाला विशाल 29 वर्षीय और सोनीपत का रहने वाला सुरेश 60 वर्षीय आपस में साढ़ू थे। दोनों अपने साले सागर की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। सागर विशाल की पत्‍नी की बुआ का लड़का है।
31 दिसंबर की रात को कश्‍यप कॉलोनी जाटल रोड पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। विशाल और सुरेश किसी काम से वहां से निकले। डीजे स्‍थल से करीब सौ मीटर दूर ही एक अज्ञात वाहन की टक्‍कर से दोनों बाइक सहित नहर में जा गिरे। परिवार के ही एक शख्‍स सुरेंद ने दोनों को नहरी में गिरता देख लिया। इसके बाद शोर मचा दिया।
गांव के ही करीब सात से आठ युवक नहर में कूद गए। रात में ही दोनों को बचाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके बाद सुरेश को करीब पांच सौ मीटर दूर पर पकड़ा गया और बाहर निकाला गया। जबकि सुरेश को घटनास्‍थल से करीब डेढ किमी दूर निकाला जा सका। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।