दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी ला में असमिया युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल शांगरी ला में 27 वर्षीय असम की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों व घटना के समय कमरे में मौजूद एक महिला की पुलिस को तलाश है। महिला पर पांचों आरोपितों की मदद करने और पीड़िता से मारपीट करने का आरोप है।
नई दिल्ली जिले के डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मनोज शर्मा (46), जगदीप सिंह (60) व संजय कुमार (46) है। मनोज, शेख सराय, मालवीय नगर का रहने वाला है और ठेकेदारी करता है। जगदीप सिंह नेब वैली, सैनिक फार्म का रहने वाला है। उसका ग्रेनाइट स्टोन निर्यात का काम है। संजय कुमार, छतरपुर एंक्लेव, फेज दो का रहने वाला है। वह साकेत स्थित सिविल कोर्ट में कार्यरत है। फरार दोनों आरोपित दिल्ली से बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि महिला दिल्ली की ही रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *