महिला के साथ पड़ोसी ने धमकी देकर 4 साल तक किया दुष्कर्म !

बल्लभगढ़ : यहाँ के आदर्श नगर थाना की रहने वाली 40 साल की महिला के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने धमकी देकर 4 साल तक दुष्कर्म किया गया। महिला जब उसकी ज्यादातियों से तंग आ गई तो मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला थाने में दर्ज मामले के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाली 40 साल की एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर 2016 को वह अपनी सहेली के घर पर गई हुई थी। जब वह वहां से लौटी तो सहेली के परिचित ने छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि उसके पास उसके अश्लील फोटो हैं, जिन्हें वह उसके परिवार वालों को दिखा देगा। महिला ने हिम्मत कर अपने परिवार वालों को बता दिया, जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है|