भारतीय सेना में चयनित होने पर अर्पित कौशिक व मणिकांत शर्मा सम्मानित

गुरुग्राम : भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अर्पित कौशिक व फ्लाईंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा का समाजिक संस्था गुरुग्राम विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएश्र द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम
का आयोजन कर उनको सम्मानित किया।
संस्था के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सेना की बदौलत ही देश की सीमाएं जहां सुरक्षित हैं, वहीं हम अपने घरों में आराम से रह रहे हैं। सभी को सैनिकों व उनके परिवारों का सम्मान करना चाहिए। हरियाणा प्रदेश सैनिकों के प्रदेश के रुप में जाना जाता है। मणिकांत शर्मा के पिता भी एक बहादुर फौजी रहे हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आज उनका बेटा भी देश की सेवा करने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा ने कहा कि सभी को सेना का सम्मान करना चाहिए। सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना समाज के लिए गर्व की बात है। अजय शर्मा ने कहा कि इन दोनों सैन्य अधिकारियों ने समाज को गौरान्वित किया है। युवाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों के परिजन संतोष शर्मा, ताराचंद, ऊषा शर्मा, संजय शर्मा, धीरज कौशिक, अंकित कौशिक, भगवान परशुराम सभा के अध्यक्ष नरोतम वत्स, नरेंद्र कौशिक, मोहन शर्मा, अंबिका प्रसाद शर्मा, श्रीपाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, पवन कौशिक, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा, राज कुमार त्यागी, डा. गगनदीप चौहान, वेदांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।