चारा लेने गयी महिला से दुष्कर्म

गुरुग्राम : सोहना ब्लॉक के गांव कुलियाका में चारा लेने गई युवती को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जबरन बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उसका एक साथी भी शामिल था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। सोहना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेतों में हरा चारा लेने के लिए गई थी। उसी दौरान गांव कुलियाका निवासी अम्मार खेतों पर आया व उसे जबरन खेतों में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *