अब मेवाती महिला किसानों ने किया दिल्ली कूच !

गुरुग्राम : सैकड़ों की संख्या में मेवाती महिला किसानों ने दिल्ली कूच किया। काफिले में घागस, मुलथान, कंसाली, शाहपुर, करहेडा की महिलाएं भारी तादाद में शामिल हुई। करीब 9 बजे इन गांवों से दर्जनों ट्रेक्टर और गाड़ियों समेत सैंकड़ों महिला किसान पैदल चल रही थी। दिल्ली की तरफ बढ़ रही किसानों को ट्रेक्टरों समेत पुलिस ने शाहपुर नाके पर 2 घंटे हिरासत में रखा।
हरियाणा पुलिस से महिला किसानों की तीखी नोंकझोक हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। महिला किसानों ने पुलिस से लाठियां छींन ली। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए महिलाओं पर लाठीचार्ज किया तो महिलाओं ने लाठियां पकड़ ली। जिससे महिला नाराज हो गई। लेकिन तब तक महिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंचीं तो महिला किसानों को पुलिस के जवान आगे बढ़ने से नहीं रोक सके। पुलिस की तरफ से लगाए गए 5 नाके तोड़कर महिला किसान घागस से करहेडा चौक पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *