कबूतरबाजी : विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

पानीपत : एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 65 हजार रुपये ठगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों ने युवक को नकली वीजा दे दिया। जब मामले का पता लगा, तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव सिरसमा निवासी रविंद्र सिंह, विशालव पंजाब के लुधियाना निवासी सलोनी सलूजा को गिरफ्तार किया। 12 मई 2020 को साढौरा थाने में यह केस दर्ज हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, साढौरा निवासी विजय कुमार अपने परिवार परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में गए थे। जहां उन्हें न्यू बस स्टैंड के सामने न्यू डायरेक्शन ओवल का बोर्ड देखा। यहां पर वह बेटे कर्ण आनंद को विदेश भेजने के बारे में आइलैट कोर्स के सेमेस्टर के बारे में बात करने के लिए गए।
वहां उनकी मुलाकात रविंद्र सिंह और विशाल मान से हुई। दोनों ने बताया कि यहां पर प्रोफेशनल टीचर है। अच्छी पढ़ाई कराएंगे। जिससे परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे और कनाड़ा का वीजा लग जाएगा। इसके बाद उन्होंने बेटे का वहां पर एडमिशन करा दिया, लेकिन उसका नंबर नहीं आया। जिस पर वह घर आ गया।
इसी बीच रविंद्र सिंह ने कहा कि वह इसी बैड में फाइल लगवा देगा। इसके लिए उसने कर्ण आनंद के दस्तावेज लिए। यहां पर सलोनी आनंद ने दस्तावेज लिए। इसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया। आश्वासन दिया कि वह कनाडा से ऑफर लेटर मंगवाएंगे। 25 मार्च 2019 को रविंद्र ने कर्ण आनंद का लुधियाना में मेडिकल कराया। फिर
उसे एकाडमी ऑफ लर्निंग कालेज कनाडा से ऑफर लेटर आने के बारे में बताया। जल्द ही वीजा अप्रूवल होने की बात कही। इस तरह से आरोपितों ने अलग-अलग कर 15 लाख 65 हजार रुपये ले लिए। यह पैसा सलोनी सलूजा के खाते में जमा कराया था। करीब एक माह बाद आरोपितों ने वीजा भिजवाया। जब इस वीजा के बारे में दिल्ली एंबेसी में ईमेल कर चेक करवाया, तो जवाब मिला कि यह वीजा फर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *