रविंंद्र राजू बने हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने रविंद्र राजू को हरियाणा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से संगठन की सूची जारी की है। वे आंध्रप्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि इससे पूर्व सुरेश भट्ट को हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे। अब उन्हें उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।