किसानो के पक्ष में आये केजरीवाल

नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताने के लिए पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी साथ मिल गया है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से किसानों को रोकना और उन पर पानी की बौछार करना बिल्कुल गलत है।
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ”केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वाटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *