दिल्ली कूच: योगेंद्र यादव हिरासत में
गुरुग्राम : केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के ‘दिल्ली कूच’ पर निकले हैं। गुरुवार को इनका दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बेरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं।
गुरुग्राम के बिलासपुर में योगेंद्र यादव ने आज किसान मोर्चा से जुड़े किसानों का दिल्ली कूच के लिए आह्वान किया था। गुरुग्राम पचगांव व कापड़ीवास के बीच राठीवास गांव मोड़ के पास से योगेंद्र यादव सहित किसानों हिरासत में लिया गया है। योगेंद्र यादव के आह्वान पर पर बड़ी संख्या में राजस्थान और हरियाणा से किसान पहुंचे थे।